भागलपुर, अप्रैल 23 -- लखीसराय : रात्रि गश्ती की जांच, यातायात डीएसपी ने पुलिस बल की सक्रियता परखी लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट:जिले में पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से रात्रि गश्ती की निगरानी तेज कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशानुसार बीती रात विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक यातायात अजय कुमार ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर गश्ती व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रात्रि गश्ती, ओडी ड्यूटी एवं डायल-112 पर तैनात पुलिस बल की उपस्थिति और सक्रियता की जांच की। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से आवश्यक जानकारी ली और उन्हें सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- लखीसराय : रोको-टोको अभियान तेज, रात्रि गश्ती के दौरान...