भागलपुर, जुलाई 22 -- अजय कुमार की रिपोर्ट लखीसराय। अपर मुख्य सचिव योजना एवं विकास विभाग की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य के प्रशासनिक आंकड़ों के समन्वयन (डाटा हार्मोनाइजेशन) तथा विभिन्न विभागों के बीच आंकड़ों के साझा उपयोग को लेकर हाइब्रिड मोड में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी विभागों के आंकड़ों में एकरूपता स्थापित करना तथा सूचनाओं के आदान-प्रदान की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाना था। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में सभी जिलों के संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। लखीसराय समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से अपर समाहर्ता (एडीएम) नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सुमित कुमार सहित विभि...