भागलपुर, मार्च 16 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। एक लावारिस मूक-बधिर बालक की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने के लिए जिला प्रशासन और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर इस बालक के माता-पिता की तलाश के लिए देशव्यापी स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यह मूक-बधिर बालक हरियाणा के इस्माइलाबाद स्थित एक टैक्सी स्टैंड पर लावारिस हालत में मिला था। स्थानीय पुलिस और प्रशासन की ओर से काफी प्रयास किए गए, लेकिन अब तक उसके माता-पिता या परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। फिलहाल बालक को कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा स्थित 'जीवनमय विश्वास संस्था' नामक बाल देखभाल संस्थान में रखा गया है। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर बालक का फोटो जारी किया गया है। आम लोगों से अपील की गई ह...