भागलपुर, नवम्बर 8 -- लखीसराय। एक प्रतिनिधि लखीसराय शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, लेकिन नगर परिषद की ओर से की जा रही फॉगिंग केवल मुख्य सड़कों तक ही सीमित है। शहर के गली-मोहल्लों में रहने वाले लोग मच्छरों से परेशान हैं और नगर प्रशासन की उदासीनता को लेकर नाराजगी जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि नगर परिषद केवल खानापूर्ति के लिए फॉगिंग मशीन मुख्य मार्गों पर घुमा देती है, जबकि घनी आबादी वाले इलाकों में मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि शाम होते ही मच्छरों का झुंड घरों में घुस आता है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी हो रही है। कई मोहल्लों में डेंगू और मलेरिया जैसे मच्छरजनित बीमारियों का डर बढ़ गया है। नागरिकों का आरोप है कि नगर परिषद के अधिकारी केवल दिखावे के लिए देर रात मुख्य सड़कों जैसे...