भागलपुर, जून 18 -- लखीसराय से मनोज कुमार की रिपोर्ट जिले के विभिन्न पंचायतों के मुखियाओं ने संयुक्त रूप से प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) चानन के कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला पदाधिकारी एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी को आवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मुखियाओं द्वारा दिए गए अलग-अलग आवेदनों में आरोप लगाया गया है कि पंचायतों में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक हस्तक्षेप किया जा रहा है तथा योजनाओं को बाधित करने का प्रयास किया जा रहा है। आवेदन में यह भी कहा गया है कि कई योजनाओं के संचालन एवं भुगतान प्रक्रिया में बिना कारण आपत्तियां लगाई जा रही हैं, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। मुखियाओं ने आरोप लगाया कि पंचायत प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करने के बजाय अधिकारियों द्वारा दबाव बनाने का ...