भागलपुर, अप्रैल 18 -- कजरा (लखीसराय) से वैदेही शरण की रिपोर्ट शनिवार को मालदा मंडल के रेल प्रबंधक (डीआरएम) मनीष कुमार गुप्ता ने कजरा एवं अभयपुर रेलवे स्टेशनों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों स्टेशनों की मौजूदा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।डीआरएम सुबह करीब 11:45 बजे कजरा रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने लगभग 45 मिनट तक स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता सह लोजपा नेता हेमंत कुमार हिमांशु एवं कजरा भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह ने उनसे कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। इनमें कोरोना काल से बंद पड़ी डाउन मुजफ्फरपुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, डाउन बांका-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस एवं ...