भागलपुर, फरवरी 12 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले के सूर्यगढ़ा अंचल अंतर्गत सिंगारपुर पहाड़तर स्थित मांझी टोला वार्ड संख्या-03 की जमीन को लेकर विवाद गहरा गया है। सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को पत्र लिखकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने आरोप लगाया है कि खाता संख्या-71 एवं खेसरा संख्या-101, डोसमील-19 की पर्चाधारी जमीन को कथित रूप से दबंगों के इशारे पर सूर्यगढ़ा अंचल अधिकारी द्वारा बिना जमाबंदी के मंदिर के नाम दर्ज कर दिया गया है। उन्होंने अपने पत्र में सवाल उठाया है कि क्या उक्त जमीन पर सरकार द्वारा पूर्व में पर्चा देकर अनुसूचित जाति (मांझी) समुदाय के 33 परिवारों को बसाया गया था, जो वर्षों से वहां निवास कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि यदि यह तथ...