भागलपुर, अप्रैल 11 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है, लेकिन इसका सबसे अधिक असर दिहाड़ी मजदूरों पर देखने को मिल रहा है। तपती दोपहर में कड़ी मेहनत करने के बाद मजदूरों को जहां कहीं भी थोड़ी सी छांव मिलती है, वहीं वे आराम करने को मजबूर हो जाते हैं। शहर के विभिन्न इलाकों में, खासकर रेलवे पटरी के किनारे और पुल के नीचे मजदूरों को आराम करते देखा जा सकता है। दोपहर के समय जब तापमान अपने चरम पर होता है, तब भी मजदूरों को काम करना पड़ता है। उनके पास न तो पर्याप्त संसाधन होते हैं और न ही आराम की उचित व्यवस्था। ऐसे में वे अपनी थकान मिटाने के लिए पुल के नीचे या पेड़ों की छांव का सहारा लेते हैं। कई बार तो वे खुले में ही जमीन पर लेटकर आराम करते नजर आते हैं, जो उनकी मजबूरी को साफ दर्शात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.