भागलपुर, जनवरी 6 -- कजरा, एक संवाददाता। शहर में एक मॉल द्वारा ग्राहकों को जीएसटी बिल दिए बिना कारोबार किए जाने की चर्चा क्षेत्र में जोरों से है। आरोप है कि मॉल प्रबंधन खरीदारी के बाद ग्राहकों को रसीद और जीएसटी बिल देने से साफ तौर पर मना कर रहा है। इससे न सिर्फ सरकार को भारी राजस्व नुकसान हो रहा है, बल्कि ग्राहकों के अधिकारों का भी खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि मॉल में खरीदारी के दौरान जब जीएसटी बिल की मांग की जाती है तो कर्मचारियों द्वारा टालमटोल किया जाता है। कई मामलों में बिल मशीन खराब होने या सर्वर डाउन होने का बहाना बनाकर ग्राहकों को बिना टैक्स इनवॉइस के ही सामान दे दिया जा रहा है। जानकारों के मुताबिक बिना जीएसटी बिल के बिक्री करना सीधे तौर पर कर चोरी की श्रेणी में आता है। इससे सरकार को मिलने वाला टैक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.