लखीसराय : बारिश न होने से किसान मायूस, उमस से लोग बेहाल
भागलपुर, जून 25 -- मनोज कुमार की रिपोर्ट: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। लखीसराय मौसम के बदले मिजाज ने एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले तीन दिनों से चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के कारण जनजीवन बेहाल हो गया है। सोमवार की शाम को हुई हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से जो थोड़ी राहत मिली थी वह अब काफूर हो चुकी है। पछुआ हवाओं के थमने और हवा में नमी बढ़ने के कारण उमस का ग्राफ तेजी से ऊपर भागा है जिससे अधिकतम तापमान एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। गुरुवार को सुबह से ही निकली तेज धूप ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया। दोपहर होते होते धूप इतनी तीखी हो गई कि लोगों का जरूरी काम से भी बाहर निकलना दूभर हो गया। तीखी धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय मुख्य बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.