लखीसराय : बकरीद पर जिलेभर में चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ पर्व
भागलपुर, मई 28 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर गुरुवार को जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। जिले के सभी थाना क्षेत्रों के चौक-चौराहों, मस्जिदों एवं संवेदनशील स्थलों पर पुलिस पदाधिकारी और जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। इसके साथ ही सभी प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरे दिन जिले में शांति और सौहार्द का माहौल बना रहा। सुबह नमाज के समय से लेकर देर शाम तक पुलिसकर्मी विभिन्न मस्जिदों एवं मंदिरों के आसपास मुस्तैदी से ड्यूटी करते नजर आए। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। यह भी पढ़ें- 255 स्थलों पर दंडाधिकारियों और सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्त जिला प्रशासन द्वारा लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही थी, वहीं सोशल मीडिया पर भी विशेष मॉनिटरिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.