भागलपुर, अप्रैल 2 -- लखीसराय : पेयजल, स्वास्थ्य व अग्निशमन व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश लखीसराय, एक प्रतिनिधि। भीषण गर्मी, लू एवं अग्निकांड की संभावित घटनाओं से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। गुरुवार को समाहरणालय स्थित आपदा प्रबंधन शाखा में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभागीय एसओएफ स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के अनुरूप सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सभी विभाग समय रहते अपनी तैयारियां पूरी कर लें। उन्होंने पेयजल संकट को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिया कि जिले के सभी खराब चापाकलों की अविलंब मरम्मत कर उन्हें चालू किया जाए। नगर परिषद एवं पीएचईडी विभाग को हर क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था सु...