भागलपुर, अप्रैल 7 -- बड़हिया से दिग्विजय की रिपोर्ट बड़हिया प्रखंड के टाल क्षेत्र स्थित दरौंक मोड़ के समीप सोमवार की देर शाम तब एक सड़क हादसा हो गया, जब भूसा (पशुचारा) लदा तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मजदूरों से भरे ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। जबकि ट्रैक्टर पर सवार दर्जन भर से अधिक मजदूर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल इलाज के लिए बड़हिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया। घायलों में शांति देवी, बिरंचि राम, भैया मुरमुर, गुलो महतो, राजेश कुमार, छोटेलाल हेमरम, रूबी लाल हेमरम, प्रेम बेसरा और मालती बेसरा समेत अन्य शामिल हैं। ये सभी मजदूर बांका जिले के निवासी हैं। जो इन दिनों टालक्षेत्र में फसल कटाई के में ...