भागलपुर, अप्रैल 13 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट जिले में चल रहे नामांकन सह विद्यालय चलो अभियान प्रवेशोत्सव के तहत सोमवार को नगर परिषद क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नया बाजार द्वारा जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है। प्रभात फेरी विद्यालय परिसर से शुरू होकर पंजाबी मोहल्ला की विभिन्न गलियों से होकर गुजरी। इस दौरान बच्चों, शिक्षकों और शिक्षा सेवकों ने बैनर और तख्तियां लेकर अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया। फेरी में शामिल बच्चों ने "माता-पिता हमें पढ़ाओ, चलकर स्कूल नाम लिखाओ" जैसे नारों के माध्यम से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। बच्चे टोली बनाकर मोहल्ले की गली-गली घूमे और ...