लखीसराय : नशे के खिलाफ अभियान होगा और तेज, डीएम ने विभागों को समन्वित कार्रवाई के दिए निर्देश
भागलपुर, जुलाई 27 -- लखीसराय से मनीष कुमार की रिपोर्ट लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में मादक पदार्थों की रोकथाम एवं नशा मुक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सोमवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में नारकोटिक्स समन्वय समिति (एनसीओआरडी) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मादक पदार्थों के विरुद्ध चल रही कार्रवाई, जन-जागरूकता अभियान तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान बताया गया कि वर्ष 2025 में जिले में मादक पदार्थों से संबंधित 03 कांड दर्ज किए गए थे, जिनमें 34.155 किलोग्राम गांजा एवं 19 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई थी। वहीं वर्ष 2026 में अब तक 08 कांड दर्ज करते हुए 34.608 किलोग्राम गांजा तथा 225.88 ग्राम स्मैक ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.