भागलपुर, अक्टूबर 18 -- लखीसराय । हिन्दुस्तान प्रतिनिधि चानन प्रखंड के बिच्छवे गांव में शनिवार को धनतेरस भगवान धन्वंतरि जयंति के अवसर पर पर्यावरण भारती द्वारा देव वृक्ष आँवला, फलदार वृक्ष अमरूद तथा औषधीय वृक्ष अशोक का पौधा लगाया गया। पौधारोपण का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी कृष्ण बल्लभ प्रसाद ने किया। पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने बताया कि संसार में आयुर्वेद का जनक भगवान धन्वंतरि जी हैं। इन्होंने मानव कल्याण के लिए जड़ी बूटी एवं औषधीय वृक्ष के बारे में जानकारी दिया। भारत के प्राचीन ग्रंथ पुराण के अनुसार समुद्र मंथन में भगवान धन्वंतरि जी अमृत कलश लेकर प्रगट हुए थे। इन्हें भगवान विष्णु का ही अवतार माना गया है। ये चतुर्भुज हैं। भगवान धन्वंतरि जी आयुर्वेद और चिकत्सा शास्त्र के देवता माने जाते है। सभी चिकित्सक आज उनकी पूजा करते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.