भागलपुर, मार्च 9 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के मैदान में सोमवार को जिला कृषि कार्यालय के द्वारा कृषि यांत्रिकीकरण मेला का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक रामानंद मंडल, डीएम मिथिलेश मिश्र , जिला कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी श्रवन कुमार, जिला गव्य विकास पदाधिकारी उपनिदेशक आनंद कुमार, जिला उद्यान पदाधिकारी राजीव रंजन, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विशाल कुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार, प्रखंड जदयू अध्यक्ष कुमोद कुमार तथा अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके मेला का उद्घाटन किया। सुनील कुमार तथा राजीव कुमार के द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में कृषि अधिकारियों ने पहले क्षेत्रीय विधायक तथा डीएम को पौधा देकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि सरकार के द्वारा दी जा रही इन योजनाओं का लाभ किसानों को लेना चाह...