भागलपुर, जनवरी 27 -- चानन, निज संवाददाता। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली कर्तव्य पथ पर आहूत मुख्य समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित हुई नोनगढ़ मुखिया को पंचायती राज विभाग द्वार बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान जूली मुखिया द्वारा एसपी बधेल एवं पंचायती राज विभाग के सचिव को लखीसराय धरोधर स्वरूप लखीसराय बुक भेंट किया गया। मुखिया जूली देवी को राष्ट्रीय मंच एवं गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में शामिल होने पर पंचायतवासी गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। महिला नेतृत्व और पंचायत सेवा में उनकी प्रतिबद्धत की वजह से यह सम्मान मिला। पंचायत में मुखिया द्वारा किए उत्कृष्ट कार्य, पंचायत के विकास में सक्रिय योगदान और जनकल्याण हेतू समर्पित नेतृत्व के आधार पर उन्हें यह सम्मान मिला है। पंचायती राज मंत्रालय, दिल्ली में जूली देवी को सम्मानित किए...