भागलपुर, मार्च 26 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। गुरुवार को जिले के सभी थानों में रॉल-कॉल एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें पुलिस प्रशासन ने कार्यों की प्रगति और कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान थानाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के साथ बैठकर लंबित मामलों, अनुसंधान की स्थिति और गश्ती व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में विशेष रूप से लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, वारंट एवं कुर्की की कार्रवाई में तेजी लाने तथा अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी रणनीति अपनाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे मामलों के अनुसंधान में तेजी लाते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करें। साथ ही, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित गश्ती और संदिग्ध गतिविधियों पर सतर...