भागलपुर, दिसम्बर 21 -- लखीसराय। लगातार तीसरे दिन भी दिन भर घना कुहासा छाया रहा और सूरज के दर्शन नहीं हो सके। मौसम के इस बदले मिजाज ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। ठंड में लगातार इजाफा दर्ज किया जा रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 20 डग्रिी सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डग्रिी सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे ठिठुरन बढ़ गई। सुबह और शाम के समय ठंड का असर और ज्यादा महसूस किया गया। घने कुहासे के कारण दृश्यता काफी कम रही। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए, वहीं कई स्थानों पर यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। राष्ट्रीय व राज्य मार्गों पर सुबह के समय वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण कई बार वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा, फिर भी दुर्घटना की आशंका बनी रही। प्रशासन की ओर से लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.