भागलपुर, मार्च 5 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के तहदिया (डुमरी मोड़) के पास एनएच 80 पर गुरुवार को हुए सड़क हादसे में एक पैदल राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए बड़हिया रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान बड़हिया थाना क्षेत्र के जैतपुर तेरासी निवासी घंटोल महतो के पुत्र सिंटू कुमार के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार सिंटू कुमार बड़हिया बाजार से जन्मदिन का केक लेकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अज्ञात स्कॉर्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक का पैर गंभीर रूप से फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों और परिजनों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक ...