भागलपुर, अप्रैल 4 -- बडहिया। निज संवाददाता प्रसिद्ध चिकित्सक स्व रामबल्लभ मिश्र (बिजुलिया वाले वैद्य जी) के छोटे सुपुत्र डॉ विनीत मिश्रा का आज शनिवार को बड़हिया स्थित अपने पैतृक आवास पर निधन हो गया। 55 वर्षीय रहे श्री मिश्र के मृत्यु का कारण हृदयाघात रहा। श्री मिश्र के बड़े भाई डॉ संजय कुमार बड़हिया रेफ़रल अस्पताल में चिकित्सा पदाधिकारी हैं। श्री मिश्र स्वयं के पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए। जानकारी पाकर समाज व क्षेत्र के लोगों में शोक का माहौल है। शोक संवेदना व्यक्त करने, व अंतिम दर्शन करने वाले लोगों की आवाजाही शोकाकुल परिवार के घर बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...