भागलपुर, मार्च 5 -- लखीसराय। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के सुरजीचक गांव स्थित मुख्य सड़क पर बुधवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर के टक्कर से बाइक सवार युवक के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। पहचान पिपरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव दुर्गा स्थान निवासी स्व राजकुमार राम के 27 वर्षीय पुत्र छोटेलाल राम के रूप में हुई। फिलहाल पीड़ित का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार स्थिति अब सामान्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...