जमुई, मार्च 2 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। लखीसराय रेलवे स्टेशन पर तीन दिन पहले अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मृत युवक की पहचान पुलिस ने रविवार की देर रात कर ली है। प्रारंभ में शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी, जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय स्तर पर प्रयास तेज करते हुए आसपास के थानों से संपर्क किया। जांच के उपरांत मृतक की पहचान कबैया थाना क्षेत्र के कबैया रोड निवासी मकेश्वर राम के पुत्र सबलू राम के रूप में हुई। बताया जाता है कि सबलू राम मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह बेहद साधारण और गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है तथा घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां शव की पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार युवक किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.