भागलपुर, दिसम्बर 9 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के शहीद द्वार से बड़ी दुर्गा मंदिर तक मंगलवार को नगर परिषद द्वारा व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान में नगर परिषद के कर्मियों के साथ आपदा मित्र, पुलिस बल और जेसीबी मशीन शामिल रही। नगर परिषद के कर्मियों दीपक कुमार, सूरज कुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने मिलकर मुख्य मार्ग और फुटपाथ से अवैध रूप से लगाए गए दुकानों को हटाया।अभियान के दौरान फुटपाथ को कब्जा कर ढलाई की दुकानें चलाने वाले दुकानदारों पर विशेष कार्रवाई की गई। नगर परिषद की टीम ने जेसीबी के माध्यम से कई अवैध रूप से बने दुकानों को तोड़ दिया। बड़ी दुर्गा मंदिर के पास सड़क किनारे सब्जी लगाने वाले दुकानदारों के सामान भी जब्त किए गए। टीम ने दुकानों के अंदर रखे कई सामानों को सुरक्षित रूप से उठाकर नगर परिषद परिसर में जमा कर...