भागलपुर, मार्च 23 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बढ़ती गर्मी और संभावित हीट वेव को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारी शुरू कर दिया है। सीएस डॉ. जय प्रकाश सिंह ने हीट स्ट्रोक एवं हीट वेव से पीड़ित मरीज के बेहतर इलाज के लिए जिले के सदर अस्पताल सहित सभी प्रखंड स्तरीय अस्पताल में डेडीकेटेड वार्ड बनाने का निर्देश दिया है। राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश के बाद जिला स्वास्थ्य समिति ने इस संबंध में सभी स्वास्थ्य संस्थान को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है। जिला महामारी पदाधिकारी डॉ नीरज भूषण ने बताया कि सीएस के निर्देशानुसार सदर अस्पताल में 10 एवं प्रखंड स्तरीय अस्पताल में पांच बेड का विशेष वार्ड तैयार किया जाएगा। जिसमें ऑक्सीजन युक्त बेड की व्यवस्था अनिवार्य रूप से किया जाएगा। हीट स्ट्रोक से संबंधित सभी 29 प्रकार की दवा की शत-...