भागलपुर, जून 22 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट लखीसराय जिला परिषद की राजनीति में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब जिला परिषद के कई निर्वाचित सदस्यों ने अध्यक्ष अंशु कुमारी और उपाध्यक्ष अनीता महतो के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की अधियाचना दाखिल कर दी। सदस्यों ने जिलाधिकारी कार्यालय, उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी कार्यालय तथा जिला परिषद कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपा और विशेष बैठक बुलाने की मांग की। अविश्वास प्रस्ताव बिहार पंचायत राज अधिनियम, 2006 की धारा 70(4) के तहत लाया गया है। आवेदन में सदस्यों ने आरोप लगाया है कि अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के कार्यकाल में जिला परिषद के कामकाज में पारदर्शिता और सामूहिक निर्णय प्रक्रिया का अभाव रहा है। यह भी पढ़ें- लखीसराय : जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दाखिल न...