भागलपुर, जनवरी 27 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। चानन प्रखंड के महेशलेटा गांव में प्राथमिक विद्यालय का भवन अत्यंत जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है, जिससे विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों की शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। भवन की खराब स्थिति के कारण कक्षा संचालन में लगातार बाधा उत्पन्न हो रही है और कभी भी किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकृष्ट कराया है। बताया गया कि वर्तमान विद्यालय भवन में पर्याप्त कक्ष नहीं हैं, छत और दीवारें कमजोर हो चुकी हैं तथा बरसात के मौसम में पानी टपकने से बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में शिक्षण कार्य सुचारु रूप से संचालित कर पाना मुश्किल हो गया है। समाजसेवी सह पूर्व पंसस परमानंद महतो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.