भागलपुर, अप्रैल 8 -- लखीसराय से मनीष कुमार की रिपोर्ट लखीसराय। जिले के किऊल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहचक गांव में महज चार कट्ठा जमीन के विवाद को लेकर चचेरे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हुआ और गोलीबारी हुई। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार सिंहचक गांव में सुबह का माहौल सामान्य था, लेकिन अचानक दो पक्षों के बीच भूमि को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों से एक-दूसरे पर हमला किया जाने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस दौरान दहशत फैलाने के उद्देश्य से कई राउंड फायरिंग भी की गई। घटना में किनोदी यादव, जितेंद्र यादव, मिथुन कुमार, मु...