भागलपुर, दिसम्बर 15 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। गृहरक्षकों के प्रशिक्षण उपरांत शेष बचे एक माह के प्रशिक्षण अवधि के दौरान सोमवार की अहले सुबह योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुंगेर से आए प्रसिद्ध योग आचार्य राजवीर ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कुल 854 गृहरक्षक सिपाहियों को योग कराया। योग सत्र में सभी प्रशिक्षुओं ने सामूहिक रूप से भाग लिया और योग के महत्व, लाभ तथा उसके शारीरिक व मानसिक प्रभावों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। योग आचार्य सन्यासी सूरज वीर ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का आधार है। उन्होंने बताया कि नियमित योग अभ्यास से शरीर निरोग रहता है, मानसिक तनाव कम होता है और कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने सभी गृहरक्षकों से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने की अपील की।इस दौरान प्रशिक्षक अजीत...