भागलपुर, मार्च 25 -- कजरा। गर्मी बढ़ते ही गाय-भैंस पर असर दिखने लगता है। वे कम चारा खाती हैं, सुस्त हो जाती हैं और दूध उत्पादन घट जाता है। चिकित्सक डॉ. केदार यादव ने बताया कि इस समस्या से बचने के लिए पशुओं को रोज 100-150 ग्राम गुड़ देना लाभकारी है। गुड़ शरीर को ठंडक, ऊर्जा और बेहतर पाचन देता है, जिससे भूख बढ़ती है और पशु सक्रिय रहते हैं। इससे दूध की मात्रा व गुणवत्ता में सुधार होता है।उनका कहना है कि संतुलित मात्रा में गुड़ और उचित देखभाल से गर्मी में भी पशु स्वस्थ रह सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.