भागलपुर, अप्रैल 4 -- बड़हिया। एक संवाददाता प्रखंड के खुटहा पश्चिमी पंचायत स्थित फुलवरिया बाग जैतपुर दियारा से शनिवार को एक बेहद दुखद और विचलित करने वाली घटना सामने आई। यहां अचानक लगी भीषण आग में करीब 50 बीघा खेतों में खड़ी पकी हुई गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई। जानकारी अनुसार आग कैसे लगी, इसका स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आ सका है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे आसपास के किसानों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक करीब 50 बीघा में लगी गेहूं की फसल जल चुकी थी। घटना के बाद खेतों में फैली काली राख इस भीषण नुकसान की गवाह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.