भागलपुर, मार्च 28 -- लखीसराय । एक प्रतिनिधि केंद्रीय विद्यालय के नए भवन में शनिवार को कॉन्ट्रैक्चुअल शिक्षकों के चयन को लेकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं इंटरव्यू प्रक्रिया आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न विषयों के लिए आवेदन देने वाले अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों की बारीकी से जांच की गई और एक-एक कर उनका इंटरव्यू लिया गया। पूरी प्रक्रिया विद्यालय प्रशासन की देखरेख में सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। विद्यालय परिसर में बनाए गए अलग-अलग कक्षों में विषयवार अभ्यर्थियों को बुलाया गया, जहां उनके शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, अनुभव और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का मिलान किया गया। इसके बाद चयन समिति द्वारा उनका इंटरव्यू लिया गया, जिसमें उनकी विषय ज्ञान, शिक्षण कौशल और व्यवहारिक समझ का आकलन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य एच.एस. मीना के नेतृत्व में यह पूरी प्रक्रिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.