भागलपुर, अगस्त 22 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट आत्मा, लखीसराय की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 में किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों की जानकारी देने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न प्रखंडों में किसान पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 20 एवं 21 अगस्त को चयनित किसानों के खेतों पर किसान पाठशाला के द्वितीय सत्र का आयोजन किया गया। द्वितीय सत्र में किसानों को विशेष रूप से भिंडी एवं करेला की वैज्ञानिक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कृषि विशेषज्ञों एवं संबंधित कर्मियों ने किसानों के खेतों पर पहुंचकर फसलों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक तकनीकी सलाह दी। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को भिंडी एवं करेला की उन्नत किस्मों के चयन, गुणवत्तापूर्ण बीज के उपयोग, भूमि एवं बीज प्रबंधन, पौधों के बीच उचित दूरी तथा सं...