भागलपुर, मार्च 20 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल अंतर्गत किऊल पोस्ट की टीम ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत कार्रवाई करते हुए किऊल स्टेशन से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 45 हजार रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई गुरुवार 20 मार्च 2026 को की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार निरीक्षक प्रभारी किऊल प्रशांत कुमार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक प्रशांत कुमार और आरक्षी विवेक कुमार स्टेशन परिसर में यात्रियों के सामानों की चोरी रोकने को लेकर निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर जमालपुर साइड और फुटओवर ब्रिज के पास एक युवक संदिग्ध हालत में घूमता हुआ नजर आया। पुलिस टीम ने उसे करीब 12 बजे पकड़ा और पूछताछ की, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब...