भागलपुर, फरवरी 16 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। होली पर्व के मद्देनज़र ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए किऊल जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर और कामकाजी लोग दूर-दराज से अपनी जमा-पूंजी के साथ परिवार संग होली मनाने घर लौट रहे हैं। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। स्टेशन परिसर में नियमित रूप से पैदल मार्च कराया जा रहा है। संदेह की स्थिति में यात्रियों के सामानों की जांच की जा रही है। आरपीएफ और जीआरपी के जवान प्लेटफॉर्म, फुटओवर ब्रिज और प्रवेश द्वारों पर तैनात हैं। स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म पर गश्ती तेज कर दी गई है ताकि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। पुलिस द्वारा माइकिंग कर यात्रियों को जागरू...