भागलपुर, फरवरी 16 -- कजरा, एक संवाददाता। कजरा में हटिया स्थल नहीं होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगभग एक लाख की आबादी तथा दर्जनों गांवों और तीन जिला परिषद क्षेत्रों के केंद्र रहे कजरा बाजार में प्रतिदिन सैकड़ों लोग सब्जी, अनाज व दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। लेकिन स्थायी हटिया स्थल के अभाव में अधिकांश दुकानें रेलवे रोड किनारे लगती हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है और आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। भाजपा नेता सह अधिवक्ता मोहम्मद अकबर अली, मंडल अध्यक्ष विजय सिंह, हेमंत कुमार हिमांशु, अजय महतो,शिक्षक मुकेश कुमार,बाल्मीकि दास,नेपाली सिंह और रंजीत पासवान सहित अन्य लोगों ने जिला प्रशासन से अविलंब हटिया के लिए उपयुक्त जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है। नेताओं का कहना है कि स्थायी ...