भागलपुर, दिसम्बर 9 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद कार्यालय के द्वारा 48 घंटे के भीतर निर्देश दिए जाने पर फुटपाथ के दोनों किनारे से दुकानदार अतिक्रमण स्वयं हटा रहे हैं। निर्देश के अनुसार इन्हें दोनों फुटपाथ से बाहर दुकान लगानी है। फुटपाथों पर दुकान नहीं लगाना है। अभी भी कुछ दुकानदार फुटपाथ पर दुकान लगाए हैं।कई जगहों पर इस पर पक्का निर्माण कार्य भी बढ़ा कर गया है। इससे यात्रियों को आने-जाने में कठिनाई भी है।कुछ मकान मालिकों और दुकानदारों के द्वारा फुटपाथी दुकानदारों को प्रोत्साहन भी दिया जा रहा है।इस बीच मंगलवार को भी लाउडस्पीकर से अतिक्रमण करने वालों को अतिक्रमण स्वेच्छा से हटाने के लिए प्रचार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...