भागलपुर, अप्रैल 4 -- लखीसराय। हिन्दुस्तान संवाददाता कबैया थाना क्षेत्र में एटीएम फ्रॉड का मामला सामने आया है, जहां दो अज्ञात ठगों ने एक महिला का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से Rs.55,000 की निकासी कर ली। यह घटना 12 मार्च की बताई जा रही है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।कबैया थाना पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज से उनकी तस्वीर जारी की है। थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि दोनों संदिग्धों की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को जारी तस्वीर में दिख रहे व्यक्तियों के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस को सूचित करें। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में आम जनता का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

हिंद...