भागलपुर, मार्च 26 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। चैती नवरात्र के पावन अवसर पर जिले में श्रद्धा और उत्साह चरम पर पहुंच गया है। गुरुवार को अष्टमी के दिन जिले भर के मंदिरों और पूजा पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। खासकर मां दुर्गा की प्रतिमा का पट खुलते ही लोग सुबह से मां के दर्शन व पूजा-पाठ के लिए पहुंचने लगे। महिलाओं ने मां का खोंईछा भी भरा। शहर के नया बाजार लाली पहाड़ी गोपाल भंडार गली बनखंडी चैती दुर्गा और श्री नवयुवक बड़ी दुर्गा चैती दुर्गा समिति मंदिरों में सुबह से ही पूजा के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ती रही। मां की प्रतिमा देखने के लिए भी लोगों की दिन भर भीड़ उमड़ती रही। सुबह से ही श्रद्धालु माता दुर्गा के दर्शन और पूजन के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए। महिलाएं, पुरुष और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में माता की भक्ति में लीन दिखे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.