भागलपुर, जनवरी 28 -- कजरा, एक संवाददाता। मुख्यमंत्री बिहार दर्शन (परिभ्रमण) योजना के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चंपानगर के छात्र-छात्राओं को ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक भ्रमण पर नालंदा और राजगीर ले जाया गया। इस शैक्षणिक यात्रा को विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार सिंह एवं उच्च विद्यालय नरोत्तमपुर, कजरा के शिक्षक सुनील कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बिहार की गौरवशाली ऐतिहासिक विरासत, संस्कृति और शिक्षा परंपरा से अवगत कराना था। भ्रमण के दौरान बच्चों ने विश्व प्रसिद्ध प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेषों का अवलोकन किया और जाना कि किस प्रकार यह शिक्षा का वैश्विक केंद्र हुआ करता था। वहीं राजगीर में छात्रों ने शांति स्तूप, वेणुवन तथा गर्म जल कुंडों का भ्रमण कर उनके ऐतिहासिक ...