भागलपुर, दिसम्बर 10 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बुधवार को आर. लाल महाविद्यालय के छात्रों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा, जब तीन दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएँ अवैध वसूली के खिलाफ सड़क पर उतर आए। जबरदस्त रोष और पीड़ा से भरे छात्र कॉलेज परिसर से पैदल मार्च करते हुए जिला समाहरणालय पहुंचे और जिला पदाधिकारी को संबधित एक विस्तृत ज्ञापन वरीय उपसमाहर्ता प्राची कुमारी को सौंपा। छात्रों ने बताया कि कॉलेज प्रशासन गरीब और मध्यमवर्गीय छात्रों से शिक्षा के नाम पर खुलेआम अवैध शुल्क वसूल रहा है। छात्रों के मुताबिक नामांकन से लेकर परीक्षा तक हर चरण में उनसे पैसे की मांग की जाती है। पीड़ित छात्रा मुन्नी कुमारी द्वारा दिए गए आवेदन में दर्द भरी आवाज साफ झलकती है। उसने बताया कि उसके किसान मजदूर पिता अपना पेट काट कर उसे पढ़ा रहे हैं, लेकिन कॉलेज में शिक्षा के बदले सिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.