लखीसराय : आरएसएस के लखीसराय जिला संघचालक कृष्णा प्रसाद सिंह का निधन, अंतिम दर्शन को उमड़े लोग
भागलपुर, अगस्त 27 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लखीसराय जिला संघचालक एवं बड़हिया नगर परिषद के वार्ड संख्या छह स्थित धनराज टोला निवासी कृष्णा प्रसाद सिंह का बुधवार की देर रात पैतृक आवास पर निधन हो गया। वे 73 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही संघ से जुड़े स्वयंसेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर लोगों का पहुंचना लगातार जारी रहा।
कृष्णा प्रसाद सिंह का संघ के प्रति योगदान कृष्णा प्रसाद सिंह का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से करीब छह दशक पुराना जुड़ाव रहा। वर्ष 1969 में संघ के स्वयंसेवक के रूप में अपनी सामाजिक यात्रा शुरू करने वाले सिंह तृतीय वर्ष प्रशिक्षित स्वयंसेवक थे। संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए वे लखीसराय और शेखपुरा के संयुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.