भागलपुर, अप्रैल 1 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के शैक्षणिक माहौल में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। शहीद द्वार के समीप स्थित युवक अनुमंडलीय पुस्तकालय अब केवल किताबों तक सीमित नहीं रह गया बल्कि आधुनिक सुविधाओं से लैस एक डिजिटल लर्निंग सेंटर के रूप में विकसित हो रहा है। बुधवार से यहां हाई स्पीड वाईफाई सेवा शुरू होने के साथ साथ कम्प्यूटर, आरामदायक चेयर, पंखा, बेहतर लाइटिंग और सूचना पट की भी व्यवस्था की गई है जिससे छात्रों को पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण मिलेगा । वाई-फाई सुविधा शुरू होते ही बड़ी संख्या में छात्र पुस्तकालय पहुंचने लगे हैं। अब छात्र अपने लैपटॉप और मोबाइल के जरिए ऑनलाइन क्लास, मॉक टेस्ट और ई बुक्स का लाभ उठायेंगे। लाईटिंग की भी बेहतर सुविधा है जिससे पढ़ाई करने पर आंखों पर अब जोर नहीं पड़ेगा। पुस्तकालय में लगाए गए ...