भागलपुर, मई 28 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: लखीसराय में गुरुवार को बकरीद का पर्व पूरे अकीदत, उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही जिले के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने नए कपड़े पहनकर ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज अदा की और देश-दुनिया में अमन-चैन, खुशहाली तथा भाईचारे की दुआ मांगी। पुरानी बाजार थाना चौक स्थित ईदगाह में निर्धारित समय पर इमाम द्वारा नमाज अदा कराई गई। नमाज के दौरान हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे। नमाज समाप्त होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। यह भी पढ़ें- ईदगाहों में गूंजी तकबीर, अमन-चैन की मांगी दुआएं इससे पहले शहर के पुरानी बाजार इंग्लिश बड़ी दरगाह छोटी दरगाह पचना रोड जामा मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों में नवाज अ...