भागलपुर, मार्च 9 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में अंचलधिकारी और राजस्व कर्मचारियों की जारी अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश सह हड़ताल के कारण अंचल कार्यालयों का कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया है। हड़ताल की वजह से अधिकांश अंचल कार्यालयों में सन्नाटा पसरा हुआ है, जिससे भूमि से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले किसानों और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दराज के गांवों से लोग अपने जरूरी कार्यों के लिए अंचल कार्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने के कारण उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। अंचल कार्यालयों में अंचलधिकारी और राजस्व कर्मचारियों के नहीं रहने से दाखिल-खारिज, परिमार्जन, जमीन की नापी, दाखिल-खारिज से संबंधित कागजी प्रक्रिया सहित कई महत्वपूर्ण कार्य ठप पड़ गए हैं। इसके साथ ही जाति, आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.