भागलपुर, मार्च 27 -- कजरा। कोनीपार चांदनी चौक पूजा समिति द्वारा चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर दसवीं व एकादशी को भव्य देवी जागरण और आर्केस्ट्रा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समिति के सदस्य विजय कुमार और व्यवस्थापक अवध किशोर ने बताया कि वर्ष 1990 से यह परंपरा जारी है, जिसमें नाट्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं। इस वर्ष जमालपुर की प्रसिद्ध मनोज आर्केस्ट्रा पार्टी प्रस्तुति देगी। मंदिर परिसर का विस्तार कर आयोजन को और भव्य बनाया गया है। मेले में मीना बाजार व मिठाई दुकानों का आकर्षण रहेगा, जहां दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचकर मन्नतें मांगते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...