भागलपुर, मार्च 24 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के हलसी प्रखंड अंतर्गत कैन्दी गांव स्थित इंटर 2 हाई स्कूल कैन्दी सिंहपुर के छात्र निशांत कुमार ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 463 अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्र की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय परिसर में इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जहां छात्र निशांत कुमार का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य शत्रुध्न पासवान ने कहा कि निशांत कुमार ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि निशांत की उपलब्धि विद्यालय के अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणादायक है। यदि छात्र इसी तरह मेहनत और एकाग्रता के साथ पढ़ाई करें तो वे भी अपने जीवन में बड़ी सफलत...