किशनगंज, सितम्बर 1 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। 32वीं बाल विज्ञान कांग्रेस में भाग लेने के लिए विद्यालयों के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 सितंबर कर दी गई है। पूर्व निर्धारित तिथि तक जिन विद्यालयों का पंजीकरण नहीं हो सका है, उन्हें अब अतिरिक्त अवसर दिया गया है। संबंधित विद्यालय 5 सितंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आयोजकों ने जिले के सभी संबंधित विद्यालयों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि छात्र-छात्राएं बाल विज्ञान कांग्रेस में शामिल होकर अपनी वैज्ञानिक सोच, प्रतिभा और नवाचार को प्रदर्शित कर सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...