अररिया, दिसम्बर 16 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में सस्पेक्ट (संदिग्ध) राशन कार्डों की जांच का कार्य तेज़ी से जारी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 31 दिसंबर तक जांच उपरांत निरस्तीकरण की पूरी प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। यह जानकारी एसडीएम प्रभाकर कुमार ने दूसरे फेज राशन कार्ड सस्पेक्टेड Data वेरिफिकेशन रिपोर्ट के आधार पर दी। एसडीएम ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में ऑनलाइन डेटा वेरिफिकेशन कराया जा रहा है, ताकि अपात्र लाभुकों को चिन्हित कर सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों तक ही पहुंचाया जा सके। 15 दिसंबर 2025 तक की रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 15,783 राशन कार्ड सत्यापन के लिए दिए गए हैं, जिनमें से 9,055 कार्डों का ऑनलाइन डेटा वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है, जबकि 6,728 कार्ड अभी लंबित हैं। जिले का कुल निपटान प्रतिशत 57.37 प्रतिशत दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.